• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आईफोन के लिए मर्डर, सेल्समैन की हत्या में पुलिस ने पकड़े नामजद, सिर में मारी थी तमंचे से गोली

Updated : Wed, 01 Mar 2023 05:32 PM

आगरा में सदर के सेवला सराय में सेल्समैन की हत्या आईफोन को लेकर हुई थी। वह घटना से एक दिन पहले हुए विवाद में प्रापर्टी डीलर के कार्यालय से आईफाेन उठा ले गए थे। प्रापर्टी डीलर ने फोन लौटाने की कहा तो मना कर दिया। मंगलवार की दोपहर वह आईफाेन लेकर कार्यालय गए। वहां पर विवाद के बाद प्रापर्टी डीलर के कर्मचारियों ने विवाद के उसे पीट दिया। एक कर्मचारी पदमी ने सिर में गोली मार दी। हत्याकांड में प्रापर्टी डीलर अन्नू चाहर समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को पकड़ा है। जिनसे प्रारंभिक पूछताछ में हत्या का कारण आईफोन काे लेकर हुआ विवाद सामने आया है।

सिर में गोली मारकर हुई थी हत्या

नौबरी ताजगंज निवासी 33 वर्षीय सेल्समैन मनोहर शर्मा उर्फ भोलू पंडित की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी।सदर के सेवला सराय में प्रापर्टी डीलर अन्नू चाहर के कार्यालय में उनका शव मिला था। गोली सिर में मारी गई थी। अारोपित कार्यालय का आधा शटर गिराकर भाग गए थे। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का डिजीटल वीडियो रिकार्डर (डीवीआर) अपने साथ ले गए थे। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि अन्नू चाहर और मनोहर शर्मा में छह वर्ष पुरानी मित्रता है। उसका अन्नू चाहर के कार्यालय पर उठना-बैठना था। वह आसपास की जमीनों की जानकारी रखते थे। इसकी जानकारी अन्नू चाहर काे देते थे।