• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Bandhan Bank: निष्क्रिय खातों में लेनदेन का खेल, एक दिन में निकालते थे रुपये, आयकर विभाग को दी सूचना

Updated : Tue, 28 Feb 2023 05:00 PM

पुलिस द्वारा बंधन बैंक में पकड़े गए निष्क्रिय और फर्जी खातों के पीछे बड़ा खेल है। पुलिस ने प्रारंभिक छानबीन में एक दर्जन से अधिक खाते पकड़े हैं। अनुमान है कि इस तरह के खातों की संख्या काफी हो सकती है। वह अन्य बैंक में भी हो सकते हैं। इन खातों से दो करोड़ रुपये तक ही लेनदेन किया जाता था। एक वर्ष से पहले इन्हें बंद कर दिया जाता था। रकम दूसरे खातों में मंगाई जाती थी। पुलिस के साथ आयकर विभाग भी इसकी जांच कर सकता है।

एक दर्जन से अधिक खातों में पकड़ा लेनदेन

ताजगंज पुलिस ने बंधन बैंक के एक दर्जन से अधिक खाताें में दो वर्ष के दौरान 10 करोड़ का लेनदेन का रविवार को पर्दाफाश किया था। मामले में पूर्व शाखा प्रबंधक समेत चार आरोपितों को जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार यह सारा लेनदेन निष्क्रिय और फर्जी प्रपत्रों से खोले गए खातों में किया गया था। पुलिस द्वारा चिन्हित किए गए खातों में रकम आने के बाद उसे एक से दो दिन में निकाल लिया जाता था।

हरेंद्र सिंह के निष्क्रिय खाते में 1.90 करोड़ रुपये का लेनदेन

बल्केश्वर निवासी चिलर प्लांट के मालिक हरेंद्र सिंह के निष्क्रिय खाते में 1.90 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। उन्होंने अपना और पत्नी का बचत वर्ष 2021 में बंधन बैंक से पांच लाख रुपये ऋृण लेने के लिए खुलवाया था। शाखा प्रबंधक को अपने सारे प्रपत्र दिए थे। खाता खुलने के बाद उनका ऋृण स्वीकृत नहीं हुआ था। अप्रैल 2021 में किसी मुबीन निवासी बिल्लोचपुरा ताजगंज द्वारा उसे नोटिस दिया गया। जिससे उसे अपने खातों से बड़ी रकम के लेनदेन का पता चला।