• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


ताजमहल देखने आए पश्चिम बंगाल के पर्यटक से ठगी, मार्बल और पेठा के नाम पर दोगुना रकम वसूली

Updated : Mon, 27 Feb 2023 05:37 PM

ताजमहल देखने आया पर्यटक ठगी का शिकार हो गया। उससे मार्बल की चीजें और पेठे के नाम पर दोगुनी रकम वसूली गई।ताज पर कराई फोटोग्राफी में भी अधिक रुपये वसूले गए। ठगी का पता चलने पर पर्यटक ने पुलिस में तहरीर दी है।

ताजमहल के बाद गए थे मार्बल शाप पर

जलपाई गुड़ी पश्चिम बंगाल के रहने वाले पर्यटक शशांक दीक्षित ने तहरीर दी है। पर्यटक के अनुसार वह 26 फरवरी को ताजमहल देखने आए थे। वहां घुमाने के बाद गाइड उन्हें ताज के दक्षिण गेट पर लेकर गया। वहां पर एक मार्बल शाप पर ले गया। दुकानदार ने उन्हें मार्बल की कुछ चीजें दिखाईं। उन्होंने नौ चीजें खरीदीं। जिसके बदले में उनसे 31 हजार रुपये वसूले गए। जिसके बाद गाइड उन्हें एक पेठे की दुकान पर लेकर गया। यहां पर भी उन्हें महंगा पेठा दिया गया।

ताजमहल पर फोटो के वसूले अधिक रुपये

इसके अलावा ताजमहल पर उन्होंने 40 फोटो खिंचवाए थे। उनसे इन फोटो के 2800 रुपये वसूल किए गए। वहीं, पर्यटक द्वारा ठगी का आरोप लगाने पर पेठा व्यापारियों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि पेठे के दाम पर बाहर लिखे रहते हैं। अधिक रकम वसूलने का आरोप गलत है।