दिनदहाड़े लूट से मची सनसनी, बर्तन व्यापारी से चार लाख लूटकर भागे बदमाश
Updated : Mon, 27 Feb 2023 05:33 PM

आगरा में सैंया के नगला केहरी इलाके में सोमवार को बदमाशों ने बर्तन व्यापारी को निशाना बना लिया। उनकी एक्टिवा की चाबी छीन ली। धक्का देकर सड़क किनारे खेत में गिरा दिया। एक्टिवा को लेकर भाग गए। उसकी डिग्गी में चार लाख रुपये रखे थे। व्यापारी खेरागढ़ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दरेसी में है बर्तन की दुकान
घटना सोमवार की दोपहर करीब सवा दो बजे की है। तेज नगर कमला नगर निवासी श्याम लालवानी की दरेसी में बर्तनों की दुकान है। वह धौलपुर के सहपऊ से तकादा करके आ रहे थे। व्यापारी ने पुलिस को बताया कि एक्टिवा की डिग्गी में चार लाख रुपये रखे थे। यह रकम तकादा वसूलने में मिली थी। वह खेरागढ़ के नगला केहरी में लघुशंका होने पर रुक गए। एक्टिवा को सड़क किनारे खड़ा किया। लघुशंका से निवृत्त होने लगे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। उनकी चाबी छीन ली।