• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


त्रिपुरा, नगालैंड में फिर बन सकती है बीजेपी की सरकार, मेघालय में NPP मार सकती है बाजी

Updated : Mon, 27 Feb 2023 05:25 PM

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम दो मार्च को आने हैं, लेकिन सोमवार को एक्जिट पोल के अनुमानों के अनुसार त्रिपुरा में भाजपा की पहले से ज्यादा सीटों के साथ दमदार वापसी हो सकती है। कांग्रेस-वामदलों और भाजपा गठबंधन के बीच संघर्ष में पहली बार आए टिपरा मोथा की करामात कुछ खास क्षेत्र तक ही सीमित रह सकती है। फिर भी इसे नौ से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

विभ‍िन्‍न एग्‍ज‍िट पोल के अनुसार त्रिपुरा और नगालैंड में एक बार फिर बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है वहीं अगर मेघालय की बात करें तो वहां किसी भी पार्टी या गठबंधन को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। जागरण ने भी सभी एजेंसियों के एग्‍ज‍िट पोल को मिलाकर एक पोल और एग्‍ज‍िट पोल तैयार किया है।

नगालैंड का एग्जिट पोल

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक नागालैंड (Nagaland Exit Poll) में भाजपा को बहुमत से अधिक सीटें मिल सकती है। माई एक्सिस के अनुसार, भाजपा के गठबंधन NDPP+ को 38-48 सीटें मिल सकती हैं। एनपीएफ को 3-8 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो 1-2 सीटों पर सिमट सकती है। बता दें कि अन्य के खाते में 5-15 सीटें आने के अनुमान हैं।

जन की बात करें तो भाजपा के गठबंधन NDPP+ को 35-45, एनपीएफ को 6-10 सीटें और कांग्रेस को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। 

वहीं, जी न्यूज-MATRIZE के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा के गठबंधन NDPP+ को 35 से 43, एनपीएफ को 2 से लेकर 5 और कांग्रेस को 1 से लेकर 3 सीट मिलने का अनुमान है। 

जी न्यूज-MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा के गठबंधन NDPP+ को 35 से 43, एनपीएफ को 2 से लेकर 5 और कांग्रेस को 1-3 सीटे मिलने का अनुमान है।