ताजमहल की खूबसूरती में खाेए डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेज, मुहब्बत की निशानी पर जमकर खिंचाए फोटो
Updated : Sun, 26 Feb 2023 05:20 PM

डेनमार्क के प्रिंस और प्रिंसेज आगरा आए। रविवार सुबह डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन और प्रिंसेज मेरी एलिजाबेथ डोनाल्डसन ताजमहल पहुंचे। उन्होंने काफी देर तक खूबसूरत स्मारक का भ्रमण किया। ताजमहल देखकर दोनों होटल अमर विलास लौटे गए। अब वे आगरा किला देखेंगे। उनकी विजिट के लिए ताज पूर्वी गेट से स्मारक में पर्यटकों का प्रवेश व निकास 10:30 बजे से बंद कर दिया गया था। 12 बजे पर्यटकों को पूर्वी गेट से प्रवेश दिया गया। खेरिया एयरपोर्ट पर मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने प्रिंस और प्रिन्सेज की अगवानी की।
खूबसूरती देखकर बोले, वाह ताज
डेनमार्क के क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक आंद्रे हेनरिक क्रिश्चियन ने विजिटर बुक में कमेंट लिखने के बजाय केवल दस्तखत किए। प्रिंस व प्रिंसेज ताजमहल की खूबसूरती में खाे गए। दाेनों ने एक दूसरे के साथ ताजमहल परिसर में जमकर फोटो खिंचाए। डायना सीट से भी दोनों ने तस्वीरें लीं।