• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


पुलिस भर्ती में दो भाइयों ने किया फर्जीवाड़ा, बर्खास्त सिपाही और भाई के खिलाफ अब कुर्की की तैयारी

Updated : Sun, 26 Feb 2023 05:18 PM

पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े में आरोपित बर्खास्त सिपाही व उसके भाई के खिलाफ पुलिस की कुर्की करने की तैयारी कर रही है। दोनों के खिलाफ जुलाई 2022 में सिकंदरा थाने में अभियोग दर्ज किया गया था। दोनों परीक्षा एक ही भाई ने दी थीं। प्रशिक्षण के दौरान एक भाई नेत्रपाल को बर्खास्त कर दिया गया। जिसके बाद से दोनों फरार हैं।

गैर जमानती वारंट जारी करा रखे हैं

पुलिस ने न्यायालय ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करा रखे हैं। कुर्की पूर्व की कार्रवाई करते हुए उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है। अक्टूबर 2018 में पुलिस भर्ती की परीक्षा हुई थी। यह भर्ती आरक्षी पदों पर थीं। जिसमें गांव मल्हू थाना मगोर्रा जिला मथुरा निवासी सगे भाई पालेंद्र सिंह व नेपत्रपाल सिंह भी सम्मिलित हुए थे। पालेंद्र सिंह ने लिखित परीक्षा 27 जनवरी 2019 को शांतनु एंग्लो वैदिक इंटर कालेज, गुरु रामदास नगर गैलाना रोड में दी थी।

दो भाई हुए थे भर्ती

नेत्रपाल सिंह की लिखित परीक्षा 28 जनवरी 2019 को गौतम ऋृषि इंटर कालेज दीपनगर में हुई थी। दोनों भाई भर्ती हो गए। नेत्रपाल प्रशिक्षण पर चला गया। पालेंद्र भी जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान पुलिस भर्ती बोर्ड को उनकी धांधली की शिकायत मिली। बोर्ड ने जांच में पाया कि पालेंद्र सिंह की जगह नेत्रपाल ने लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा दी थी। परीक्षा तिथि के दोनों अभ्यर्थियों के फोटोग्राफ एक ही व्यक्ति नेत्रपाल के थे। शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय दोनों अभ्यर्थियों द्वारा केंद्र पर भरे गए प्रपत्रों का हस्तलेख भी एक जैसा था।