• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Manish Sisodia Arrest: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने दिखाए तेवर, कहा- यह गंदी राजनीति है

Updated : Sun, 26 Feb 2023 05:16 PM

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने सड़क से लेकर ट्वीटर तक हड़कंप मचा दिया है। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मनीष बेकसूर हैं। डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी पर को लेकर सीएम ने कहा, ''उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इस से हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मज़बूत होगा।''

मनीष बेक़सूर हैं। उनकी गिरफ़्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ़्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे।

मनीष सिसोदिया के घर पहुंचे केजरीवाल

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनके घर पहुंचे हैं। केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके घर पहुंचे हैं। 

8 घंटे तक चली पूछताछ

मनीष सिसोदिया ने सीबीआई ने आठ घंटों तक पूछताछ की। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को सीबीआई के मुख्यालय तलब किया था। मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने 19 फरवरी को बुलाया था। मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के बजट के कार्य के चलते सीबीआई से 26 फरवरी को पेश होने का अनुरोध किया था।