सवा लाख का इनामी बदमाश बुलंदशहर में एसटीएफ से मुठभेड़ में ढेर, गोंडा में की थी पांच लोगों की हत्या
Updated : Mon, 20 Feb 2023 10:03 AM

सवा लाख के इनामी बदमाश साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह को नोएडा एसटीएफ ने बुलंदशहर में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। मारा गया बदमाश फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव सजेती का रहने वाला था। उस पर हत्या और लूट के कई अभियोग दर्ज थे। बदमाश ने गिरोह के साथ गोंडा जिले में थाना काेतवाली नगर क्षेत्र में 18 अगस्त काे साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। जिसमें एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी थी। आठ लोग गंभीर घायल हो गए थे।बदमाश पर गोंडा जिले से एक लाख रुपये और बुलंदशहर से 25 हजार रुपये का इनाम था।
बुलंदशहर में हुई मुठभेड़
बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में रविवार की रात को एसटीएफ नोएडा इकाई और बुलंदशहर पुलिस की संयुक्त टीम की बदमाश से मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। एसटीएफ के अनुसार बदमाश की पहचान साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के रूप में हुई। वह गांव सजेती थाना जसराना फिरोजाबाद का रहने वाला था।