शादी की खुशियां मातम में बदली... खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, 2 महिलाएं जिंदा जलीं
Updated : Mon, 20 Feb 2023 10:01 AM

उत्तरप्रदेश के आगरा जिले से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जिले के थाना सिकंदरा के बांई का बाजार स्थित सुंदरवन क्षेत्र में शादी समारोह में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लग गयी। इस हादसे में दो महिलाओं की जलने से मौत हो गयी। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तिलक समारोह की तैयारी चल रही थीं
बता दें सिकंदरा थाना क्षेत्र के बांई का बाजार स्थित सुंदरवन कॉलोनी में रहने वाले मदन कुमार के बेटे का रविवार को तिलक समारोह है। घर में मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ था और सुबह से घर में तैयारियां चल रही थी। पड़ोस के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। दोपहर 12:30 बजे के आसपास अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। इसकी चपेट में आकर नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला झुलस गई।