Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर की फहाद संग सगाई की तस्वीरें आईं सामने
Updated : Thu, 16 Feb 2023 05:09 PM

स्वरा भास्कर समाजवादी पार्टी के यूथ प्रेसिडेंट फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद उनकी शादी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। अब एक्ट्रेस की सगाई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें दोनों लव वर्ड्स एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहा है।
हाथों में हाथ डाले नजर आया कपल
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। वीरल भयानी की खबर के अनुसार ये दोनों की सगाई की तस्वीरें हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। इस स्पेशल दिन के लिए स्वरा ने लाल साड़ी और व्हाइट एंब्रायडरी ब्लाउज चुना। इसके साथ उन्होंने मिनिमम ज्वैलरी पेयर की है। जबकि फहाद इस मौके पर रेड कुर्ता पायजामा और रेड जैकेट में नजर आए।
स्वरा ने मेहंदी की पिक्चर की शेयर
स्वरा भास्कर ने गुरुवार को अपने फैंस के साथ ये न्यूज शेयर कर सभी को शॉक्ड कर दिया। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फहाद के साथ एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने फहाद से मिलने से लेकर उनके साथ शादी होने तक की जर्नी को शेयर किया है। साथ ही कपल ने एक बिल्ली को भी अडॉप्ट किया है। अब एक्ट्रेस ने अपने हाथों में सजाई फहाद की मेहंदी का एक पिक्चर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है।
अगले महीने होगा शादी का सेलिब्रेशन
स्वरा ने 6 जनवरी को फहाद के साथ कोर्ट मैरिज की है। खबरों की माने तो रीति रिवाज के अनुसार अभी स्वरा ने फहाद के साथ सगाई की है। दोनों की शादी का सेलिब्रेशन अगले महीने यानी मार्च में होगा।
स्पेशल एक्ट के तहत की कोर्ट मैरिज
स्वरा ने शादी स्पेशल एक्ट के तहत की है। दरअसल स्वरा और फहाद दोनों अलग-अलग धर्म से आते हैं। ऐसे में उन्हें शादी के लिए स्पेशल एक्ट का सहारा लेना पड़ा।