• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


16 फरवरी से 15 मार्च तक होगी अग्निवीर भर्ती

Updated : Tue, 14 Feb 2023 04:52 PM

आगरा, मथुरा सहित प्रदेश के 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली होने जा रही है। 16 फरवरी से 15 मार्च तक युवा आनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकृत युवाओं को अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने का मौका मिलेगा। लिखित परीक्षा 17 अप्रैल के बाद होगी।

सेना भर्ती कार्यालय आगरा के निदेशक कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। दौड़ से पहले अब लिखित परीक्षा होगी। आनलाइन परीक्षा में जो भी युवा उत्तीर्ण होंगे, उन्हें दौड़ में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि लिखित परीक्षा और भर्ती रैली में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी। वर्ष 2022 में आनंद इंजीनियरिंग कालेज में हुई पहली अग्निवीर भर्ती रैली में 1.75 लाख युवाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 72 हजार युवा रैली में शामिल हुए थे।

ट्रेड वाइज देख सकेंगे अभ्यास पेपर: कर्नल सुदेश भांगरा ने बताया कि वेबसाइट में ट्रेड वाइज अभ्यास पेपर उपलब्ध हैं। इसे देखा जा सकता है। साथ ही आनलाइन पंजीकरण कैसे करेंगे। इसकी भी जानकारी दी गई है।इन जिलों के युवा आएंगे दायरे में: आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, झांसी, जालौन, इटावा, ललितपुर।