समान भागीदारी की कुंजी से मजबूत होगी महिला, आगरा के बाद दिल्ली में इन बिंदुओं पर चर्चा
Updated : Mon, 13 Feb 2023 12:54 PM

महिला उद्यमिता में समानता और अर्थव्यवस्था दोनों जरूरी है। महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने से जीत के अवसर बढ़ जाएंगे। समान भागीदारी की कुंजी से ही महिला सशक्तीकरण को मजबूती मिलेगी। जी20 की मुख्य बैठक में इसी का रोड मैप तैयार होगा। महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री स्मृति इरानी की अध्यक्षता में 15 फरवरी के बाद दिल्ली में अहम बैठक होगी।
दो दिवसीय बैठक हुई आगरा में
जी20, महिला सशक्तीकरण की दो दिवसीय बैठक आगरा में हुई है। इस बैठक में 13 देशों के 145 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पहले दिन तीन सत्र और दूसरे दिन दो सत्र हुए।
इन दोनों दिन महिलाओं की शिक्षा में विशेष
तकनीक का समावेश, महिला नेतृत्व की भूमिका : सामाजिक और आर्थिक, महिला उद्यमिता : नए आयाम को शामिल किया गया था। बैठक में 45 वक्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने महिलाओं की आर्थिक से सामाजिक स्थिति तक पर चर्चा की जिससे नीतियों को विकसित करने का रोड मैप तैयार किया जा सके। वक्ता वैशाली सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को एक दिन में सशक्त नहीं किया जा सकेगा लेकिन शुरुआत होनी चाहिए। एक-एक कदम बढ़ाने से ही मंजिल मिलती है। महिला सशक्तीकरण के साथ भी यही नियम लागू होता है।