• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


हिंडनबर्ग ने अदाणी ग्रुप पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

Updated : Wed, 25 Jan 2023 12:20 PM

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर एक बड़ा आरोप लगा है। जाने-माने अमेरिकी कार्यकर्ता निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया है कि अदाणी समूह शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी में शामिल था। हिंडनबर्ग ने बताया कि यह बात दो साल की जांच रिपोर्ट के बाद सामने आई है।

दूसरी तरफ, अदाणी ग्रुप ने आरोप को दुर्भावनापूर्ण, निराधार और एकतरफा बताया है। कंपनी के मुताबिक, इस बात को कंपनी के शेयरों को बर्बाद करने के इरादे से किया गया है। बता दें कि यह खबर तब आई है, जब अदाणी समूह की कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) के FPO को आने में एक सप्ताह का समय रह गया है।

एक्टिविस्ट ने लगाए आरोप

अमेरिका की एक निवेश अनुसंधान फर्म हिंडनबर्ग ने कहा कि इसकी दो साल की जांच से पता चलता है कि 218 बिलियन अमेरिकी डॉलर वाला अदाणी ग्रुप स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग धोखाधड़ी योजना में शामिल है। अमेरिकी शोधकर्ता के रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष गौतम अडानी ने मोटे तौर पर 120 बिलियन अमरीकी डालर का शुद्ध मूल्य अर्जित किया है, जो पिछले 3 सालों में 100 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक हो गया है। इससे कंपनी को इस अवधि में 819 प्रतिशत की औसत वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट में शामिल हैं ये चीजें

हिंडनबर्ग की जांच रिपोर्ट में अदाणी की संपत्तियों का विवरण है। इसमें कैरिबियाई देशों और मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक फैले अदाणी-परिवार के संस्थाओं के एक विवरण दिया गया है। इसका दावा है कि इसका उपयोग भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और करदाताओं की चोरी को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

अदाणी ग्रुप को जानकारी नहीं

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अदाणी ग्रुप के CFO ने कहा कि रिपोर्ट में शामिल चीजों की जानकारी के लिए उससे संपर्क करने का कोई प्रयास नहीं किया गया और सामने आई रिपोर्ट को देखकर वह हैरान रह गए हैं। यह गलत सूचनाओं, निराधार और बदनाम आरोप एक दुर्भावनापूर्ण संयोजन है। इन आरोपों को भारत की सर्वोच्च अदालतों ने परखा और खारिज किया है।