पत्नी से थे अवैध संबंध, पति ने युवक के गड़ासे से किए 10 टुकड़े; बोरी में भरकर नदी के पास फेंका शव
Updated : Sat, 21 Jan 2023 04:42 PM

खोड़ा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में शुक्रवार रात रिक्शा चालक ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में राजस्थान के युवक की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। उसके शव के 10 टुकड़े करके बोरी में भरकर पहले पुश्ता पर हिंडन नहर के पास फेंक दिया। शनिवार शाम को कुत्तों के बोरे के पास भौंकने से स्थानीय लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरा खोला तो उसमें से युवक के शव के टुकड़े बरामद हुआ। उसकी पहचान कोटपुतली, राजस्थान के अक्षय(26) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपित रिक्शा चालक मिलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अक्षय का उसकी पत्नी से अवैध संबंध था। दो साल पहले वह उसके साथ भाग चुकी थी।
पुलिस ने उसे बरामद किया था। बाद में वह उसके घर आता-जाता था। पता चला है कि उसकी पत्नी पहले इंदिरापुरम में घरों में काम करती थी। वहीं पर उसकी अक्षय से मुलाकात हुई थी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।