• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Swiggy ने 380 कर्मचारियों की छंटनी, सीईओ ने मेल लिख बताई ये वजह

Updated : Fri, 20 Jan 2023 12:56 PM

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी की ओर से शुक्रवार को 380 कर्मचारियों की छंटनी कर दी गई है। कंपनी ने ये फैसला फूड डिलीवरी ग्रोथ धीमी होने के कारण लिया है। कंपनी की ओर से ये फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब हाल एक अन्य कंपनी गो मैकेनिक के 70 प्रतिशत कर्मचारियों की छुट्टी कर दी गई है।

समाचार एजेंसी आएएनएस की ओर से देखे गए कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ श्रीहर्ष मजेटी की ओर से कंपनी के कर्मचारी को भेजे गए एक मेल में कहा गया कि फूड डिलीवरी ग्रोथ अनुमान से काफी कम है और मुनाफे के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अप्रत्यक्ष लागतों पर फिर से विचार करना होगा।

कंपनी में हो गई थी ओवरहायरिंग

सीईओ की ओर से भेजे गए मेल में आगे कहा गया कि हमने अप्रत्यक्ष लागतों को कम करने के लिए काम करना शुरू कर दिया है। गलत अनुमान के कारण हमने अधिक हायरिंग कर ली थी। इस कारण हमें कर्मचारियों की लागत को कम करना होगा।

कर्मचारियों को मिलेगा तीन महीने का वेतन

कंपनी की ओर से जानकारी दी गई प्रभावित कर्मचारियों को तीन महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाएगा। इसके साथ सभी को 100 प्रतिशत इंसेंटिव भी दिया जाएगा। हालांकि, ज्वाइनिंग और रिटेंशन बोनस का भुगतान नहीं किया गया जाएगा। इसके साथ कर्मचारियों को परिवार के नामित सदस्यों के साथ 31 मई, 2023 तक का मेडिकल इंश्योरेंस दिया जाएगा।