रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ हुए 12 साल, कहा- MI मेरे परिवार
Updated : Sun, 08 Jan 2023 04:16 PM

आज ही के दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 12 साल पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे। 12 साल पूरे करने पर विचार साझा करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक रही है।
डेक्कन चार्जर्स के लिए पहला आईपीएल खेलने के बाद, 8 जनवरी 2011 को बेंगलुरु, मुंबई, पंजाब किंग्स में मेगा नीलामी में रोहित को खरीदने के लिए फाइट चली थी। आखिरकार, मुंबई उन्हें खरीदने में कामयाब हुआ था। तब से रोहित उनके स्टार बल्लेबाज रहे हैं, रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीता।
रोहित शर्मा ने कहा, “मैं विश्वास नहीं कर सकता कि मुंबई इंडियंस में 12 साल हो गए हैं। यह मेरे लिए बेहद रोमांचक और भावनात्मक यात्रा रही है। हमने दिग्गजों और युवाओं के साथ मिलकर बहुत कुछ हासिल किया है।” फ्रेंचाइजी द्वारा एक आधिकारिक बयान में रोहित ने कहा, “मुंबई इंडियंस मेरा परिवार है और मैं अपने साथी खिलाड़ियों, प्रशंसकों और प्रबंधन को सभी प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पल्टन के लिए और अधिक यादें बनाने के लिए उत्सुक हूं।”
रोहित ने 2015 के आईपीएल फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता था। वह 4982 रन के साथ MI के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।