• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कन्नौज स्टेशन पर उतरा युवक जहरखुरान गिरोह का शिकार बना

Updated : Sat, 31 Dec 2022 01:04 PM

मुंबई से घर वापस आ रहे युवक को जहरखुरानी गिरोह ने ट्रेन में शिकार बना लिया। पीड़ित से दो हजार की नकदी ले गए। रोडवेज बस में चढ़ते समय पीड़ित गिर गया, इससे वह घायल हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

जिला कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना के भगी निवासी निवासी संजय मुंबई में संविदा पर कोच अटेंडेंट है। घर आने के लिए मुंबई से मथुरा तक ट्रेन से आए। मथुरा से कन्नौज ट्रेन से आए। इस बीच जहरखुरानी का सदस्य पीछे लग गया। रास्ते में कुछ खाया। इसके बाद जहरखुरानी सदस्य ने दो हजार रुपये ले लिए। 

शनिवार सुबह पांच बजे संजय कन्नौज स्टेशन उतरे। इसके बाद वह सरायमीरा बस स्टेशन पर कानपुर जाने के लिए रोडवेज बस में बैठने लगे। इस बीच वह बेहोश होकर गिर गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। 

अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी पूजा अस्पताल पहुंच गई। संजय की पत्नी पूजा ने बताया कि उनके पास सिर्फ दो हजार रुपये, मोबाइल व कपड़े मिले हैं।