• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


राहु दोष निवारण के लिए करें ये 10 आसान उपाय, रुकावटें होंगी दूर

Updated : Wed, 28 Dec 2022 01:07 PM

भारतीय ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी प्रकार की समस्याएं रहती हैं। ग्रह दोषों का होना इसके पीछे की एक मुख्य वजह है। अगर आपके घर-परिवार में बिना बात कलह होती है। हर काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। शत्रु बिना बात परेशान करते हैं। आपकी सेहत ठीक नहीं रहती है। तो समझ लीजिए कि आपका कोई ग्रह खराब है। अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो यह आपको बुरे प्रभाव देगा। लेकिन समस्या यह है कि आप कैसे पहचानेंगे कि राहु दोष है। हम आपको बताते है कि किन लक्षणों से आप जान सकते है कि राहु दोष है कि नहीं। जानिए राहु दोष के लक्षण और इससे निजात पाने के सरल उपाय।

अगर आपकी कुंडली में राहु दोष है तो आपको मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान, स्वयं को लेकर गलतफहमी, आपसी तालमेल में कमी, बात-बात पर आपा खोना, वाणी का कठोर होना, अपशब्द बोलना और हाथ के नाखून अपने आप टूटने लगते हैं। अब आइए केवल शुभ प्रभाव वाले राहु की चर्चा करते हैं। राहु तीसरे, छठे व ग्यारहवें भाव में मौजूद हो तो शुभ फल प्रदाता हो जाता है।

1. ॐ रां राहवे नमः प्रतिदिन एक माला जपें।

2. नौ रत्ती का गोमेद पंचधातु अथवा लोहे की अंगूठी में जड़वा लें। शनिवार को राहु के बीज मन्त्र द्वारा अंगूठी अभिमंत्रित करके दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण कर लें। राहु बीज मन्त्र: ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं स: राहवे नम: (108 बार)

3. दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

4. पक्षियों को प्रतिदिन बाजरा खिलाएं।

5. सप्तधान्य का दान समय-समय पर करते रहें।

6. एक नारियल ग्यारह साबुत बादाम काले वस्त्र में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें।

7. शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

8. अपने घर के नैऋत्य कोण में पीले रंग के फूल अवश्य लगाएं।

9. तामसिक आहार व मदिरापान बिल्कुल न करें।

10. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे। ॐ ग्लौ हुं क्लीं जूं सः ज्वालय ज्वालय ज्वल ज्वल प्रज्वल प्रज्वल, ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ज्वल हं सं लं क्षं फट् स्वाहा।।