• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


अपनी जमीन या घर चाहते हैं तो आज ही करें ये काम, किराए के मकान से मिलेगा छुटकारा

Updated : Sat, 24 Dec 2022 12:55 AM

अगर आप किसी शहर में एक किराए के मकान में जिंदगी काट रहे हैं, आपके साथ आपका परिवार भी उसी किराए के मकान में तमाम तरह की तकलीफ झेल रहा है। लगातार कोशिशों के बाद भी आप अपनी जमीन या मकान नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे प्रयोग बताएंगे जिन्हें करने से आपको किराए के मकान से छुटकारा मिल जाएगा साथ आपके घर की सभी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

सप्ताह में शुक्रवार को तीन नारियल खरीदकर अपने घर में रख लीजिए। शनिवार की सुबह इन तीन नारियल में एक को उठाकर किसी शिव मंदिर में अर्पित कर दीजिए। अब दूसरा नारियल रविवार को और तीसरा सोमवार को उसी शिव मंदिर अर्पित कर दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि नारियल को शिवलिंग या जलधारी पर रखकर अर्पित करें। उसके बाद प्रत्येक सोमवार को बिना क्रम तोड़े एक नारियल भगवान शिव को किसी भी शिव मंदिर में भेंट करने का क्रम जारी रखें। अब कुछ समय बाद महसूस करेंगे कि आपकी समस्याओं का समाधान धीरे-धीरे होने लगेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होने लगेगी। आप धैर्यपूर्वक कम से कम 6 महीने तक यह प्रयोग करते रहिए। उसके बाद आपको घर या जमीन खरीदने में किसी प्रकार की आर्थिक या अन्य कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मकान के बाहर घोड़े की नाल लगाएं। नाल का मुंह ऊपर की ओर रखिए जो अंग्रेजी के यू के आकार में रहे। ऐसा करना आपको शुभ फल देगा। यदि आप अपनी जमीन में गृहनिर्माण करवा रहे हैं तो मकान की विधिवत शुभ मुहूर्त में नींव डालें। नींव में चांदी के सर्प-सर्पिणी, तांबे का पैसा, तांबे का भरा हुआ लोटा और ढक्कन आदि रखकर फिर मकान आरंभ करवाएं। उपरोक्त सभी वस्तुएं नींव में ही दबने दें, उन्हें वापस घर में न लाएं। ऐसा करने से भविष्य में आपके घर में किसी तरह के परेशानियां नहीं आएंगी। आप अपने घर के मुख्य द्वार पर त्रिकोण मंगल यंत्र भी स्थापित करते हैं। यह भी उचित ही प्रतीत होता है। घर के मुख्य द्वार के बाहर छोटी-छोटी घंटियां भी लगा सकते हैं, जिससे बुरी आत्माएं घर के भीतर प्रवेश न कर पाएं।