मिनी ऑक्शन में 87 स्लाट के लिए 10 खरीदारों ने लगाई बोली, सैम करन बिके सबसे महंगे
Updated : Sat, 24 Dec 2022 12:35 AM

कोच्ची में आयोजित आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन देर शाम समाप्त हो गया। सभी 10 टीमों ने अपने-अपने स्लॉट पूरे किए। आईपीएल के इतिहास में इस बार सबसे महंगे सैम करन बिके। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने क्रिस मोरिस को 16.25 करोड़ में खरीदा था।
वहीं, दूसरे नबंर कैमरून ग्रीन रहे। कैमरून ग्रीन को मुबंई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा। तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स रहे। चेन्नई सुपर किग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा।
हैरी ब्रुक पर पैसों की बारिश हुई। सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रुक को 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा इसके अलावा हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा। ऐसा माना जा रहा है कि हैदराबाद मयंक को कप्तान बना सकती है। फिलहाल, भुवनेश्वर कुमार को टीम का कप्तान के रूप में देखा जा रहा है।
IPL 2023 के 16वें सीजन में कुल 10 टीमों ने अपने स्क्वॉड में 18 से 25 प्लेयर्स के स्लाट को पूरा किया। इनमें 8 विदेशी प्लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में बड़े नामों में शामिल शाकिब-अल-हसन और न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। केन विलियमसन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, शाकिब-अल-हसन कोलकाता के साथ बनें रहेंगे। उन्हें 1.5 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा।