• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


शनि देव के प्रतीक इन 9 पशुओं को नुकसान पहुंचाने पर मिलता है अशुभ फल

Updated : Wed, 21 Dec 2022 04:39 PM

न्याय के देवता शनि देव भगवान सूर्य के पुत्र है। शनि देव न्याय के लिए जाने जाते हैं। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल देते हैं। शनि देव 9 वाहनों पर सवार होकर होते हैं। शनि जब किसी पर अशुभ दृष्टि डालते हैं तो उसके जीवन में संकटों को अंबार लग जाता है। व्यक्ति को लगातार हानि होने लगती है। हर कार्य में असफलता मिलने लगती है। शास्त्रों में शनि देव के 9 वाहन बताए गए हैं। इसीलिए शनि के वाहनों का कभी अपमान नहीं करना चाहिए।

1.हंस

शनि देव का हंस पर सवार होकर आपकी कुंडली में प्रवेश करना सौभाग्यशाली माना जाता है। हंस बुद्धि, परिश्रम और सौभाग्य का प्रतीक है। हंस शनि देव को प्रिय है। हंस को हानि पहुंचाने पर शनि देव सर्वोधिक क्रोधित होते हैं।

2.मोर

कुंडली में शनि देव का मोर पर सवार होकर जीवन में उल्लास और उमंग का सूचक माना जाता है। मोर की सेवा करने से शनि देव शुभ फल देते हैं। मोर को हानि पहुंचाने से शनि देव नाराज होते हैं।

3.सियार

शनि देव यदि सियार पर सवार होकर कुंडली में प्रवेश करते हैं तो हानि होने की संभावना होती है। आर्थिक नुकसान होता है। सियार को नुकसान पहुंचाने पर शनि देव व्यक्ति के जीवन में आर्थिक संकट पैदा कर देते हैं।

4.भैंसा

जब आपकी कुंडली में शनि देव भैंसा पर सवार होकर आते हैं तो आपको प्यासे भैंसे को पानी पिलाने पर शुभ परिणाम मिलते हैं। उसे चारा खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। भैंसा पर हिंसा करने से शनि देव नाराज होते हैं।

5.कौआ

शनि देव के प्रिय वाहनों में कौआ भी है। कौआ को नित्य रोटी खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। जब कुंडली में शनि देव कौआ पर सवार होकर आएं तो आपको कलह या टकरावों की स्थिति से बचना चाहिए। साथ ही शांति, संयम और मसले को बातचीत से हल करने का प्रयास करना चाहिए। कौआ को नुकसान पहुंचाने से शनि देव अशुभ फल देने लगते हैं।

6.हाथी

शनि देव का वाहन हाथी बहुत ही शुभ माना गया है। शनि का हाथी पर सवार होकर कुंडली में प्रवेश करना बेहद शुभ माना गया है। हाथी की सेवा करने से शनि से संबंधित दोष कम होता है। हाथी को फल खिलाने से शनि और राहु-केतु शांत होते हैं। ज्योतिष के अनुसार, जब शनिदेव हाथी पर सवार होकर आते हैं तो पैसा, सम्मान पद आदि का लाभ होता है।

7.सिंह

शनि देव जब सिंह की सवारी करते हैं तो शुभ होते हैं। सिंह पर सवार होने से शत्रुओं पर विजय मिलती है। इस समय समझदारी और चतुराई से काम लेना चाहिए।

8.घोड़ा

घोड़ा भी शनि देव का वाहन है। घोड़े की सेवा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि शनिदेव का वाहन घोड़ा हो तो शुभ फल मिलते हैं।

9.गधा

गधे पर सवार शनि शुभ नहीं माने जाते। गधे को चारा और भोजन खिलाने से शनि प्रसन्न होते हैं। गधे पर शनि सवार होते हैं तो जातक के जीवन में गतिरोध पैदा होता है।