सपने में इन 5 देवी-देवताओं का दिखना होता है बेहद शुभ, मिलते हैं ये संकेत
Updated : Mon, 19 Dec 2022 04:55 PM

कई बार हम सपने में अपने इष्टदेव को देखते हैं। यह सपना एक शुभ संकेत होता है। यदि आप भी सपने में ईश्वर को देखते हैं तो इसका अलग-अलग मतलब निकलता है। स्वप्न शास्त्र में हर एक सपने के अर्थ बताया गया है।
सपना आना एक सामान्य प्रक्रिया है। नींद में प्रत्येक व्यक्ति कोई न कोई सपना देखता है। सपने भविष्य में आने वाले संकेत की ओर इशारा करते हैं। कुछ सपने इतने खूबसूरत भी होते हैं कि हम उनसे बाहर नहीं आना चाहते हैं। कई बार हम सपने में अपने इष्टदेव को देखते हैं। यह सपना एक शुभ संकेत होता है। यदि आप सपने में इन पांच देवी-देवताओं को देखते हैं, तो इसका क्या अर्थ निकलता है।
शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में भगवान श्री गणेश के दर्शन होते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। इस स्वप्न का संकेत है कि आपके जीवन के सभी विघ्न दूर होने वाले हैं। आपके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आने वाली है। हालांकि भगवान गणपति के दर्शन सपने में होने का अवसर बहुत कम ही लोगों को प्राप्त होता है।
शिव
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में आपको शिवलिंग के दर्शन होते हैं तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत है। यह इस बात का संकेत है कि आपके रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं। आपके जीवन में आने-वाले कष्टों का नाश होने वाला है।
दुर्गा
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आपके सपने में आदिशक्ति दुर्गा माता के दर्शन होते हैं तो समझिए आपके घर में कोई व्यक्ति काफी दिनों से बीमार चला आ रहा है तो वह जल्दी ठीक होने वाला है।
विष्णु
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में भगवान श्री हरि विष्णु के दर्शन होते हैं तो यह उसके भाग्योदय की ओर इशारा करता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी सभी समस्याएं खत्म होने वाली हैं और नया जीवन शुरू होने वाला है।