• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


मैनपुरी में 51.89 प्रतिशत पड़े वोट, 8 दिसम्बर को होगा हार-जीत का फैसला

Updated : Mon, 05 Dec 2022 01:55 PM

 मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में सोमवार को मतदान के दौर शुरू हो गया है। आज 17.50 लाख मतदाता छह प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य सहित कुल छह उम्मीदवारों के बीच यह मुकाबला हो रहा है। सर्वाधिक मतदाता जसवंतनगर विधानसभा के हैं। मतदान के लिए हर बूथ पर सख्त सुरक्षा के इंतजाम हैं। मौसम का असर मतदान पर दिखा।कहीं लंबी लाइन तो कहीं पर सन्नाट पसरा रह। महिलाएं भी मतदान के लिए निकलीं। देर शाम तक चले चुनाव में कुल 51.89 प्रतिशत वोट पड़े। अब आठ दिसम्बर को मतगणना होगी।

दोपहर तीन बजे तक मैनपुरी लोकसभा सीट पर 43.93 प्रतिशत हुआ मतदान।

मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40.1 प्रतिशत

भोगांव विधानसभा क्षेत्र में 42 प्रतिशत

किशनी विधानसभा क्षेत्र में 42.8 प्रतिशत

करहल विधानसभा क्षेत्र में 47.23 और जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में 47.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।