रुतुराज के शतक पर भारी पड़ी शेल्डन जैक्सन की पारी, 15 साल बाद सौराष्ट्र बना चैंपियन
Updated : Fri, 02 Dec 2022 12:45 PM

सौराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी जीत ली है। फाइनल में महाराष्ट्र को 5 विकेट से हराया। सौराष्ट्र के खिलाड़ी शेल्डन जैक्सन और चिराग जानी चमके हैं। शेल्डन जैक्सन 133 रन बनाकर नाबाद रहे। फाइनल में सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराष्ट्र ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए। रितुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाए। इस मैच में सौराष्ट्र की ओर से चिराग जानी ने तीन विकेट लिए। इसके अलावा जयदेव उनकट, प्रेर मांकड़ और पार्थ भुट ने एक-एक विकेट चटकाए।
249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की शुरुआत अच्छी रही। शेल्डन जैक्सन और हार्विक देसाई के बीच पहले विकेट के लिए 125 रन की पार्टनरशिप हुई। हार्विक देसाई 50 रन बनाकर आउट हुए। जबकि शेल्डन जैक्सन ने शतक लगाया। इसके बाद जय गोहिल खाता भी नहीं खोल सके। सामर्थ व्यास 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे।