• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले, परिवारवाद का खात्मा करेगी मैनपुरी की जनता

Updated : Wed, 30 Nov 2022 12:36 PM

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और राज्यमंत्री गिरीश यादव ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। मंत्रियों ने कहा कि जो लोग खुद को समाजवादी कहते हैं, वह परिवारवाद के लिए काम करते हैं। प्रदेश की जनता उनके समाजवाद से ऊब चुकी है, इसलिए उनके गढ़ ढह गए। अब मैनपुरी की जनता भी इससे ऊब चुकी है और भाजपा को जिताकर परिवारवाद का खात्मा करने जा रही है। मंत्री द्वय ने बुधवार को स्टेशन रोड स्थित पाम होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह बात कही।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा के पास नरेंद्र मोदी जैसे नेता हैं जो देश हित और लोगों के हित के लिए काम करते हैं। सपा तुष्टिकरण करती थी, आंतकियों को संरक्षण मिलता था। सपा के समय अपहरण एक उद्योग बन गया था। मैनपुरी के लोगों ने यह दर्द झेला है। जनता उनको जवाब देने जा रही है। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि मैनपुरी में जनता को भाजपा भरपूर समर्थन मिल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार के काम और नेतृत्व पर जनता को विश्वास है। भाजपा को भी जनता पर पूरा विश्वास है। बहुत बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी का समाजवाद झूठा। असल में परिवारवादी हैं। फिरोजाबाद, कन्नौज, आजमगढ़, बंदायू सहित प्रदेश की जनता ने इसे नकार दिया है। अब मैनपुरी के मतदाता उनके गढ़ को ढहाने जा रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, क्षेत्रीय मंत्री राहुल चौधरी, भूपेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, सौरभ दुबे उपस्थित थे।