• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


रिवर फ्रंट घोटाले की CBI जांच पर शिवपाल सिंह यादव बोले-कराया नियमानुसार और अच्छा काम

Updated : Tue, 29 Nov 2022 01:46 PM

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (PSPL) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट घोटाले पर मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव 2022 (Mainpuri Lok Sabha By Election) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) के पक्ष में प्रचार कर रहे शिवपाल सिंह यादव अब परिवार के साथ खड़े हैं।

मैनपुरी में चुनाव प्रचार में लगे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने मुश्किलें बढऩे पर कहा कि लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट में घोटाले (Gomti Riverfront Scam) की बात की जा रही है। इस घोटाले में अब सीबीआइ जांच पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मेरे अनुसार वहां पर सब नियमानुसार और बहुत अच्छा काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच कराने वालों को पता होना चाहिए किसी भी प्रोजेक्ट में पालिसी बनाई जाती है। इस दौरान उसमें कई बड़े सीनियर अधिकारी, जिसमे चीफ सेक्रेटरी से लेकर सारे लोग होते हैं। कई बैठकों के बाद यही अधिकारी उसमे फाइनेंशियल फाइनल रिपोर्ट लगाते हैं। इसके बाद सब चीजें कैबिनेट से पास होती है। उसमें कोई कमी नहीं है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इनसे अपेक्षा क्या कर सकते हैं।