सीएम योगी आदित्यनाथ ने कसा शिवपाल पर तंज, “चाचा” की स्थिति पेंडुलम जैसी
Updated : Mon, 28 Nov 2022 12:28 PM

नेताजी मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव 2022 के लिए जनसभा में संबोधन शुरू किया। उन्होंने महात्मा वेद व्यास, महात्मा विदुर या महात्मा श्रृंगी आदि सभी महात्माओं का नमन करते हुए कहा कि नेताजी ने 2019 में संसद में कहा था कि 2019 के बाद जो भी चुनाव होंगे तो उन्होंने कह दिया था कि आएगी तो भाजपा ही। ये उनके आशीर्वाद का ही परिणाम था कि आजमगढ़ और रामपुर में भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए थे। एक बार फिर नेताजी का सपना साकार होने जा रहा है कि जीतेगी तो भाजपा ही।
करहल के नृसिंह इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इतिहास अवसर सबको देता हैं, लेकिन कुछ ही लोग इतिहास बना पाते हैं। मैनपुरी के लोगों के सामने यही अवसर है, चूकना नहीं। सैफई के लोगों ने मैनपुरी के लोगों के सामने पहचान का संकट खड़ा किया। रोजगार , योजनाओं का लाभ छीना।