• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


मैनपुरी के मोर्चे पर 28 से डटेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Updated : Sat, 26 Nov 2022 12:10 PM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) में सर्वाधिक लोकप्रिय नेता की श्रेणी में आ चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की चुनाव के दौरान काफी मांग बढ़ जाती है। हिमाचल प्रदेश के बाद अब गुजरात के विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) में प्रचार कर रहे सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए भी बेहद गंभीर हैं।

गुजरात में दो चरण में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसी दौरान उत्तर प्रदेश में भी पांच दिसंबर को मैनपुरी में लोकसभा का और मुजफफरनगर के खतौली व रामपुर के रामपुर सदर विधानसभा का उप चुनाव होगा।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के कारण खाली मैनपुरी सीट (Mainpuri Loksabha Seat) पर सपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पूर्व सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) को प्रत्याशी घोषित करने के बाद से ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अपने पूरे खानदान के साथ प्रचार में लगे हैं। मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव को नाक का सवाल मानकर अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) को भी मनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही प्रदेश भर से समाजवादी पार्टी के सभी दिग्गज मैनपुरी के मोर्चे पर लगे हैं।