पेले और क्लोज से आगे निकल गए क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बना डाला सबसे बड़ा रिकार्ड
Updated : Fri, 25 Nov 2022 08:05 AM

अपना पांचवां और अंतिम विश्व कप खेल रहे पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो गुरुवार को जब मैदान पर उतरे, तो पूरी दुनिया की निगाहें इस सितारे पर थी। घाना के विरुद्ध ग्रुप एच मुकाबले में रोनाल्डो ने 65वें मिनट में टीम के लिए पहला गोल दागने के साथ ही वह कर दिखाया जो कोई पुरुष फुटबालर नहीं कर सका है। रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने पेले, उवे सीलर और मिरास्लोव क्लोज को पीछे छोड़ा, जिन्होंने चार विश्व कप में गोल दागे थे।
विश्व कप के 18 मैचों में रोनाल्डो का यह आठवां गोल भी था। रोनाल्डो ने अपना पहला गोल 2006 में ईरान के विरुद्ध दागा था। 2010 में उत्तर कोरिया, 2014 में घाना, 2018 में स्पेन के विरुद्ध रोनाल्डो ने गोल किया था। उनका सबसे सफल विश्व कप चार साल पहले रूस में रहा था, जहां उन्होंने चार गोल दागे थे, जिसमें स्पेन के खिलाफ हैट्रिक भी शामिल थी। दोहा के स्टेडियम 974 में खेले गए मुकाबले का पहले हाफ तक दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं, हालांकि दसवें मिनट में पुर्तगाल के पास बढ़त बनाने का मौका था, लेकिन घाना के गोलकीपर लारेंस अती जिगी ने रोनाल्डो को गोल करने से रोक दिया। मैच का दूसरा हाफ सांसें रोक देने वाला रहा। 65वें मिनट में पेनाल्टी एरिया में घाना के मोहम्मद सिलिसू ने रोनाल्डो पर फाउल किया।