सूर्यकुमार यादव ने बनाए हैं भारत के लिए 2022 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन, पंत हैं कोहली व रोहित से आगे
Updated : Fri, 18 Nov 2022 12:43 PM

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के कितने अहम खिलाड़ी बन चुके हैं ये बात वो लगातार अपने प्रदर्शन से साबित कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड 2022 में हम सबने सूर्यकुमार यादव के प्रदर्शन को देखा साथ ही उससे पहले भी कई टी20 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में उनके बल्ले से निकलते हुए रन के प्रवाह को देखा। कमाल की बात ये है कि सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टेस्ट प्रारूप में खेलते नहीं हैं और वो सिर्फ वनडे व टी20 प्रारूप में ही भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं इसके बावजूद वो इस वर्ष अब तक यानी साल 2022 में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं।
सूर्यकुमार यादव ने इस वर्ष अब तक 10 वनडे मैच भारत के लिए खेले हैं, लेकिन इनमें उनकी बेस्ट 64 रन की रही यानी ये उनकी सबसे बड़ी पारी थी वहीं टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन तो अब तक जोरदार रहा है और इसके दम पर ही वो भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 2022 में सूर्यकुमार यादव ने अब तक खेले मैचों की 38 पारियों में 1256 रन बनाए हैं। इनमें से उन्होंने 29 टी20 मैचों की 29 पारियों में 1040 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।