इंदौर में है भगवान गणेश का ऐसा मंदिर, जहां पांच पत्नियों के साथ विराजे हैं गणपति
Updated : Wed, 16 Nov 2022 09:06 AM

भारत में भगवान गणेश के अनेको मंदिर स्थित है। हर एक मंदिर अपने चमत्कारों के कारण देश दुनिया में प्रसिद्ध है। प्रथम पूज्य गणपति का एक ऐसा भी मंदिर है जहां पर वह अपनी पांच पत्नियों के साथ-साथ दोनों पुत्र और पोतों के विराजित है। माना जा रहा है कि यह गणपति का एकलौता मंदिर है जहां पर वह अपने पूरे परिवार संग मौजूद है। जानिए इस मंदिर के बारे में खास बातें।
परिवार संग विराजे हैं गणपति बप्पा
इंदौर शहर के पश्चिम क्षेत्र के विद्याधाम में गणेश मंदिर का सुप्रसिद्ध स्थित है। इस मंदिर में भगवान गणेश अपनी पांच पत्नियां (ऋद्धि ,सिद्धि,तुष्टि,पुष्टि,श्री), 2 पुत्र(लाभ,शुभ) और 2 पोते (आमोद,प्रमोद) के साथ विराजमान है।
कब हुआ था निर्माण
माना जाता है कि साल 1995 में विद्याधाम जब बना था तब इस जगह पर स्थित 14 मंदिर में एक भगवान गणेश के मंदिर का निर्माण किया गया था। इस स्थान की स्थापना स्व. महामंडलेश्वर गिरजानंद सरस्वती ने करवाई थी।