4 साल की मासूम के दिल का आपरेशन कवाएंगे गौतम अडाणी, ट्वीट कर कहा- जल्द मनुश्री लौटेंगी स्कूल
Updated : Mon, 14 Nov 2022 06:40 AM

भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अडाणी लखनऊ में रहने वाली एक 4 साल की मासूम के लिए फरिश्ता बने हैं। जहां उन्होंने दिल में छेद के बाद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही लखनऊ की मनुश्री की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरोजनीनगर इलाके की रहने वाली 4 साल की मनुश्री के दिल में पैदा होने के समय से ही छेद है, जिसके बाद डाक्टरों ने उनके आपरेशन पर 1 लाख से अधिक का खर्च बताया है। ऐसे में अब अडाणी ने बच्ची के इलाज में लगने वाला पूरा खर्च उठाने का वादा किया है।
अडाणी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ‘मनुश्री बहुत जल्द ठीक हो जाएंगी, मैंने अडाणी फाउंडेशन को उनके परिवार से संपर्क करने और हर संभव मदद देने के लिए सुनिश्चित किया है।