• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


महाकुंभ पर छिड़ी बहस के बीच 'रावण' की एंट्री, अखिलेश के बयान पर अनिरुद्धाचार्य बोले- 'सब राम हो जाएंगे तो..

Updated : Thu, 27 Feb 2025 12:00 AM

ताज महोत्सव में यमुना आरती स्थल पर वाराणसी की तर्ज पर हो रही यमुना आरती में मंगलवार को आए संत अनिरुद्धाचार्य ने अखिलेश यादव पर तीखी टिप्पणी की। प्रयागराज महाकुंभ पर अखिलेश यादव की टिप्पणी पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, राम सब हो जाएगे तो रावण कहां जाएगा। ये उदाहरण है।

 

यमुना में सफाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि यमुना मैया आशीर्वाद देना चाह रही हैं, लेकिन आशीर्वाद भी तभी मिलेगा जब यमुना शुद्ध होगी। बिग बॉस में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भक्तों को उस जगह जरूर जाना चाहिए, जहां से बुलावा आए। हर जगह जाना चाहिए, जहां धर्म मजबूत हो। वक्फ बोर्ड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये न हो तो ही अच्छा है। उन्होंने यमुना मैया की आरती की। यमुना आरती स्थल पर मंगलवार को शहरवासी उमड़े। 

मरीज की नब्ज थामकर मर्ज भांपने और स्टेथोस्कोप (आले) से धड़कन सुनने वाले और भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले चिकित्सक ताज महोत्सव में मंगलवार को अलग अवतार में नजर आए। सूरसदन के मंच पर उन्होंने नृत्य नाटिका यदा-यदा ही धर्मस्य की प्रस्तुति में चौसर के खेल, गीता उपदेश और महाभारत युद्ध का मंचन कर दर्शकों की आंखों को कभी पानी से भरा तो कभी श्रीकृष्ण के जयकारे लगाने को मजबूर किया। कम शब्दों में भाव प्रवण अभिनय से वह यह संदेश देने में सफल रहे कि छल-कपट से भरे चौसर युद्ध ने ही महाभारत रचा था।