• Home
  • Mon, 17-Feb-2025

Breaking News


Rinku Singh ने अपने पापा को दिया खास तोहफा, अब सोशल मीडिया पर हो रही जमकर चर्चा

Updated : Mon, 20 Jan 2025 10:14 PM

भारतीय बल्‍लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह के रोके की खबरें हाल ही में आई थीं। रिंक सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। इस सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगा। सीरीज से पहले रिंकू ने अपने पिता को स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है।

टीम इंडिया के स्‍टार बल्‍लेबाज रिंकू सिंह इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह का रोका हुआ था। तूफानी बल्‍लेबाज रिंकू सिंह को इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है।

 

इस सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 5 मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज से पहले रिंकू सिंह ने अपने पिता को एक स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिंकू के पिता खानचंद सिंह रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी करते थे। रिंकू सिंह के सफल क्रिकेटर बनने के बाद भी उनके पिता अपने काम पर जाते हैं। हाल ही में रिंकू ने अपने पिता को कावासाकी निंजा 400 स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है। इस बाइक की कीमत करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्‍वीर और वीडियो में रिंकू के पिता को बाइक चलाते और उस पर काम पर जाते देखा जा सकता है