• Home
  • Mon, 17-Feb-2025

Breaking News


यूपी के 35 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, अगले 48 घंटे में फिर बारिश

Updated : Mon, 13 Jan 2025 08:22 AM

अगले 48 घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना है। लखनऊ कानपुर फतेहपुर और अयोध्या सहित कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है लेकिन लखनऊ सहित कुछ जिलों में देर रात और सुबह घने कोहरे को लेकर चेतावनी दी है।

रविवार को लखनऊ में मौसम का एक संगम दिखा। सुबह हल्की बारिश के बाद धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं के कारण शाम होते-होते गलन बढ़ गई। रविवार को प्रदेश में कानपुर शहर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि फतेहपुर 6.4 और अयोध्या 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।

 

आज मौसम का ये है पूर्वानुमान

सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन लखनऊ सहित कुछ जिलों में देर रात और सुबह घने कोहरे को लेकर चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह और देर शाम घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

 

दो दिन तक तापमान में नहीं होगा खास बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कई जिलों में अत्यंत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इसमें देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिले शामिल हैं। वहीं, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर और अयोध्या में घने कोहरे की संभावना है।

 

शहर में शनिवार देर रात तक वर्षा हुई। रविवार सुबह बादल छाए रहे एवं कोहरा रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन कुछ ही देर में बादल घिर आए। न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। माैसम विभाग ने 15 जनवरी को बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा का आसार जताया है। शहर में शनिवार शाम 6:30 बजे से वर्षा शुरू हुई थी। देर रात तक रुक-रुक कर वर्षा होती रही थी। वर्षा की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ था। गलन बढ़ गई थी। रविवार सुबह भी गलन अधिक रही। कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली।