जयन्त और पल्लवी पटेल को लेकर शिवपाल यादव का बड़ा बयान
Updated : Fri, 16 Feb 2024 06:01 PM

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों और पल्लवी पटेल को सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करना चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयन्त चौधरी को सपा ने ही राज्यसभा भेजा था।
स्वामी प्रसाद मौर्य के महासचिव पद से इस्तीफा दिए जाने पर कहा कि वह पुराने साथी हैं। उनके साथ बैठकर बातचीत की जाएगी। जसवंतनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी, वह कभी झुके नहीं और जीवन पर्यंत धर्मनिरपेक्ष रहे। जयन्त चौधरी को भी इसी विचारधारा पर चलना चाहिए। विधायक पल्लवी पटेल के बारे में कहा कि वह जमीनी नेता हैं।
उन्होंने उपमुख्यमंत्री को चुनाव में हराया था। उनको भी सपा के राज्यसभा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करना चाहिए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा का समर्थन किया जाएगा।