• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Farmers Protest Update: हरियाणा के सात जिलों में 15 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद, पंद्रह जिलों में लगाई गई धारा 144

Updated : Tue, 13 Feb 2024 05:36 PM

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों के लिए पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों ने राष्ट्रव्यापी विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की जवानों के साथ झड़प भी हुई। जिसमें कई घायल भी हुए। सड़कों पर प्रदर्शनकारियों के आंदोलन के चलते आम लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसान संगठनों के आंदोलन की वजह से आज सीमाओं पर अच्छा-खासा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सीमाओं पर बैरिकेडिंग की गई। लेकिन किसानों ने उन्हें भी तहस-नहस कर दिया। पुलिस और किसानों के बीच हुई इस झड़प में कई घायल हुए। किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी और कई मांगों को स्वीकार कराने के लिए विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

राजपुरा के सिविल अस्पताल में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पहुंचे। उन्होंने घायल किसानों से हाल चाल जाना। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार पर बरसते हुए कहा कि जिस तरह से हमारे किसान भाइयों का शंभू बॉर्डर पर खून बहाया गया किसी के सिर फाड़े गए तो किसी की टांग। इतना तो पाकिस्तान बॉर्डर पर भी यह हाल नहीं होता, जितना अपने देश मे किसानो के साथ हो रहा।

किसान नेता तेजवीर ने कहा कि एक्सपॉयरी आंसू बम चलाए गए हैं। पंजाब सरकार को भी देखेंगे कि उनकी सीमा में हमारे ऊपर जो गोली चली है, आंसू गैस चली है क्या हरियाणा सरकार पर केस दर्ज करेंगे। मोदी जी को हमे समझने में बहुत ज्यादा भूल हुई है। सरकार ने इंटरनेशनल बॉर्डर बना दिया है।