• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


किसान आंदोलन के चलते सात जिलों में इंटरनेट सेवा बंद, 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच पर प्रशासन ने लिया फैसला

Updated : Sat, 10 Feb 2024 04:58 PM

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच करने को लेकर प्रशासन बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा के सात जिलों की इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। ये इंटरनेट सेवा 11 फरवरी की सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात 11.59 तक जारी रहेगी। इसके साथ ही प्रशासन ने दिल्ली के सभी रास्तों में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर रखी है।

किसानों की दिल्ली कूच के चलते अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इंटरनेट सेवा रविवार सुबह 6 बजे से तीन दिनों तक बंद रहेगा। ये रोक रविवार सुबह 6 बजे से 13 फरवरी रात 11.59 तक जारी रहेगी।