UP Crime : सपा नेता की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर; क्षेत्र में सनसनी
Updated : Thu, 08 Feb 2024 05:42 PM

हत्या के बाद हमलावर मार्टीनगंज की तरफ फरार हो गए। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी अनुराग आर्य ने मौके का मुआयना किया। बेलवाना गांव के पास भट्ठा के सामने एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से ओवरटेक कर गोली मार दिए। इससे रणविजय गिरकर छटपटाने लगा।आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा करना चाहा तो हमलावर फायर करते हुए भाग निकले।
बरदह थाना क्षेत्र के सैयद बहाउद्दीनपुर सोनहरा गांव निवासी सपा कार्यकर्ता व पूर्व ग्राम प्रधान रणविजय यादव की दुस्साहसिक तरीके से बेसो नदी पुल के पास गुरुवार की शाम करीब छह बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी कनपटी, सीना, पीठ व पेट में कुल छह गोलियां दागी गईं हैं। वारदात को तब अंजाम दिया गया जब वह अपनी बुलेट से मार्टीनगंज बाजार से सब्जी लेकर घर वापस जा रहे थे।
हत्या के बाद हमलावर मार्टीनगंज की तरफ फरार हो गए। आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी अनुराग आर्य ने मौके का मुआयना किया। बेलवाना गांव के पास भट्ठा के सामने एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से ओवरटेक कर गोली मार दिए। इससे रणविजय गिरकर छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने शोर मचाते हुए पीछा करना चाहा तो हमलावर फायर करते हुए वहां से मार्टीनगंज की तरफ भाग निकले।
इसके बाद लोगों ने स्वजन को सूचना दी। आनन-फानन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पूर्व प्रधान रणविजय यादव एक बार अपने गांव के प्रधान रहे हैं, जबकि एक बार उनकी पत्नी रही हैं।
वह पांच भाई बहनों में सबसे बड़े थे। इनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। स्वजन और पत्नी सावित्री का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार में हत्या के बाद कोहराम मचा रहा। पत्नी व परिवार की महिलाएं चुनावी रंजिश को हत्या का कारण बताते हुए विलाप कर रहीं थीं।