• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


बलरामपुर में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस रेलिंग तोड़कर हाईवे से नीचे गिरी कई लोग घायल

Updated : Fri, 15 Dec 2023 03:38 AM

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। नेशनल हाईवे 730 पर लौकहवा के बस पुल की रेलिंग तोड़कर पलट गई। इस हादसे में चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं घायल यात्रियों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बस कैसरबाग लखनऊ से बढ़नी जा रही थी।

उत्तर प्रदेश में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे 730 पर यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई है। यात्रियों से भरी रोडवेज बस नेशनल हाईवे 730 पर लौकहवा के पास पलटी। बस पुल की रेलिंग तोड़ कर नीचे गिरी।

ये हादसा सुबह 5.30 बजे हुआ। 36 लोगों को लेकर ये बस यात्रा कर रही थी। तभी अचानक अनियंत्रित होकर बस पुल की रेलिंग तोड़ कर नीचे जा गिरी। बता दें कि कई लोगों के बस में फंसे होने की आशंका है। वहीं राहत और बचाव कार्य भी तेजी से जारी है।

हादसे के तुरंत बाद ही लोगों को बचाने का कार्य भी पूरा किया गया। घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में इलाज के लिए पहुंचाया गया है। इस हादसे में चालक संतोष कुमार सैनी को गंभीर चोटे आई हैं और उनकी हालत गंभीर है। वहीं, परिचालक सूरज को भी गंभीर चोट आई हैं। सूरज मऊ के इटौरा गांव का रहने वाला है।

बलरामपुर डिपो की बस संख्या यूपी 47 टी 2648 कैसरबाग लखनऊ से बढ़नी जा रही थी। बलरामपुर यात्री उतारने के बाद पांच बजे बढ़नी के बस लिए निकली थी। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।