• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


आज श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जामा मस्जिद केस की होगी सुनवाई, कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर दायर हुआ था वाद

Updated : Mon, 11 Dec 2023 02:38 AM

आज लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और जामा मस्जिद मामले की सुनवाई होगी। कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर उनके समर्थकों द्वारा श्रीकृष्ण के विग्रहों के जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने का दावा करते हुए न्यायालय में वाद दायर किया गया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट की ओर से अदालत में वाद दायर किया गया था।

श्रीकृष्ण के विग्रहों के जामा मस्जिद की सीढ़ियों में दबे होने का दावे को लेकर कोर्ट में दायर वाद में आज सुनवाई होगी। कथा वाचक ठाकुर देवकी नंदन ठाकुर के निर्देश पर उनके समर्थकों ने वाद दायर किया था।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि सेवा ट्रस्ट की ओर से अदालत में वाद दायर किया गया है। इसमें इंतजामिया कमेटी शाही जामा मस्जिद, सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड व अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। जामा मस्जिद की सीढ़ियों में श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने और उनकी निकासी को दावा किया गया है। 

मामले प्रतिवादियों की तरफ से प्रार्थना पत्र देकर एतराज जताया गया था कि, इस न्यायालय को उक्त मुकदमा सुनने का अधिकार नहीं है। वहीं, वादी पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद कुमार शुक्ला की ओर से जामा मस्जिद के भौतिक निरीक्षण के लिए अमीन नियुक्त करने के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था। दोनो ही प्रार्थना पत्रों पर आज 11 दिसंबर को लघुवाद न्यायाधीश की अदालत में सुनवाई होगी।