UP News: सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दिवाली से पहले ही होगी DA में बढ़ोतरी
Updated : Fri, 03 Nov 2023 03:08 AM

UP News गुरुवार को वित्त विभाग ने कर्मियों को डीए और बोनस देने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर संबंधित पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही वित्त विभाग संबंधित आदेश जारी कर देगा। पिछले माह केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से डीए 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। केंद्र ने पेंशनरों का डीआर भी बढ़ाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपावली से पहले ही प्रदेश के तकरीबन 28 लाख कर्मचारियों-शिक्षकों और पेंशनरों को बढ़ा महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) देने की घोषणा करने वाले हैं। राज्य कर्मियों को एक जुलाई से चार प्रतिशत की बढ़ी दर से महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) मिलेगा। 14 लाख से अधिक अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस भी मिलेगा।
गुरुवार को वित्त विभाग ने कर्मियों को डीए और बोनस देने संबंधी प्रस्ताव तैयार कर संबंधित पत्रावली मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का अनुमोदन मिलते ही वित्त विभाग संबंधित आदेश जारी कर देगा।
पिछले माह केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से डीए 42 से बढ़ाकर 46 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। केंद्र ने पेंशनरों का डीआर भी बढ़ाया है। डीए-डीआर के मामलों में केंद्र और राज्य की समानता है। राज्य सरकार की सेवाओं के 16.35 लाख कर्मचारी इस वर्ष पहली जनवरी से मूल वेतन के 42 प्रतिशत की दर से डीए पा रहे हैं।