• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


Asian Games 2023 Hangzhou Live: हांगझू में लहराया भारत का तिरंगा, हरमनप्रीत सिंह और लवलिना ने किया नेतृत्व

Updated : Sat, 23 Sep 2023 01:49 PM

चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। एशियाई खेलों की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई है। एशियन गेम्‍स 2023 में भारत की ओर से पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केहाज लवलीना बोरगोहेन पर ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभाली। भारत के 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेंगे।

चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन किया गया है।खेलों का उद्घाटन समारोह चीन के हांगझू में हो रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ओपनिंग सेरेमनी का शुभारंभ किया है। 45 देशों के एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेने के लिए हांगझू पहुंचे हैं। कुछ खेलों की शुरुआत 19 सितंबर से हो चुकी है। 

इन खेलों का आयोजन 2022 में किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें 2023 के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में इस बार पांच सालों बाद एशियाई खेलों का आयोजन हो रहा है। 

एशियन गेम्‍स 2023 में भारत की ओर से पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केहाज लवलीना बोरगोहेन ध्वजवाहक की जिम्मेदारी है। भारत की ओर से 655 एथलीट 39 खेलों में हिस्सा लेने के लिए चीन पहुंचे हैं। 

इस बीच चीन अरुणाचल प्रदेश के तीन वुशु खिलाड़ीयों को चीन में एंट्री नहीं दी, जिसके विरोध में भारतीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी चीन यात्रा रद्द कर दी है। 

कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर कर सकते हैं।