• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News

Women Reservation Bill : संघ में भी बढ़ाई जाएगी महिलाओं को भागीदारी, लखनऊ की बैठक में अहम निर्णय के मिले संकेत

Updated : Wed, 20 Sep 2023 04:22 PM

लोकसभा चुनाव से पहले संघ ने बड़ा दांव खेलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) में अब महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही संघ के आनुषांगिक संगठनों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़कर संगठनों का और विस्तार किए जाने की कवायद तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

महिलाओं के लिए अलग शाखाएं लगाने पर भी मंथन किया जा रहा है। संघ और भाजपा की देवा रोड पर मंगलवार को हुई समन्वय बैठक में इस संदर्भ में काफी विस्तार से चर्चा की गई। इसी सप्ताह संघ प्रमुख मोहन भागवत के लखनऊ में अवध प्रांत के प्रवास के दौरान कुछ और अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

समन्वय बैठक में संघ के आनुषांगिक संगठनों द्वारा सरकार के कामकाज का फीडबैक भी दिया गया था। संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार की अगुवाई में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां सभी के सामने रखी थीं। इसके बाद मिशन 2024 का रोडमैप तैयार किया जा रहा है।