• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


कैसा रहेगा सभी राशियों अगस्त मास का अंतिम सप्ताह?

Updated : Sun, 27 Aug 2023 12:00 AM

साप्ताहिक राशिफल के इस भाग में हम दिनांक 27 अगस्त से 02 सितंबर 2023 तक के सभी राशियों का भविष्यफल जानेंगे। राशिफल के अनुसार, यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि इस सप्ताह ग्रहों के फेर बदल से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। इस सप्ताह कुछ राशियों को व्यापार और सामाजिक में लाभ प्राप्त होगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको बड़ी सफलता किसी कार्य में मिल सकती है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आपका कोई पुराना मित्र बहुत समय बाद आपसे मिल सकता है, जिससे उनके साथ बाहर घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। इस सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है। परिवार में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप लेंगे, जिससे सभी लोग प्रभावित होंगे और आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण पद से आपको सम्मानित किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में पत्नी और बच्चों से मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाणी पर संयम रखें व यात्रा आदि में सावधानी रखें।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Weekly Horoscope)

इस सप्ताह की शुरुआत में आप अत्यधिक भाग-दौड़ के चलते शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भाग-दौड़ करना इस सप्ताह से सफलता मिल सकती है। परिवार में पत्नी व बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग की जा सकती है, जिससे परिवार में बच्चों में खुशी दिखाई पड़ेगी। इस सप्ताह आप किसी बड़े विवाद से मुक्त हो सकते हैं, जिस कारण मानसिक तौर से आप मजबूत होंगे। साथ ही परिवार के साथ मिलकर आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं के लिए नया वाहन या नया भवन आदि खरीदने के लिए बड़ा इन्वेस्ट कर सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Weekly Horoscope)

इस सप्ताह है आपको पूर्वार्ध में कुछ बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिस कारण आप कुछ परेशान दिखाई देंगे। यात्रा आदि में वाहन का उपयोग सावधानीपूर्वक करें नहीं तो बड़ी दुर्घटना का योग बन सकता है। आपका मन अस्थिर दिखाइ पड़ेगा। जिस कारण आपके बड़े डिसीजन फेल हो सकते हैं। परिवार के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। साथ ही पत्नी बच्चों से आपसी मतभेद बढ़ सकता है। इस सप्ताह बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक राशिफल (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए सफलता के नए दरवाजे खुलने वाले हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही किसी विशिष्ट व्यक्ति के साथ मिलकर आप कोई बड़ा कार्य करने का विचार बना सकते हैं। जिसमें परिवार और मित्रों का सहयोग आपको मिलने वाला है। इस सप्ताह कोई सुखद समाचार आपको मिलेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका रसूख और दबदबा कायम रहेगा। परिवार व बच्चों के लिए इस सप्ताह आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक राशिफल (Leo Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको प्रगति करने के नए रास्ते मिलेंगे। आपका यह सप्ताह अच्छा बीतने वाला है। किसी विशेष प्रयोजन या उद्देश्य की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिलेगा। पुराने मतभेद दूर होंगे और विशेष रूप से आपके और पत्नी के बीच चल रही अनबन दूर होगी। साथ ही इस सप्ताह फैमिली के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ इस सप्ताह आप बहुत अच्छा समय बिताएंगे। अपने परिवार की सेफ्टी के लिए आप कोई बड़ा निर्णय भी इस सप्ताह ले सकते हैं। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपके साथ बड़ा उलटफेर हो सकता है। आपका किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क बन सकता है, जिससे आपको लाभ का योग बनेगा।

कन्या साप्ताहिक राशिफल (Virgo Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ पारिवारिक समस्या के चलते, परिवार में कलह का योग बनेगा। जिससे आप और आपका परिवार मानसिक तौर से अत्यधिक व्यथित रह सकता है। इस सप्ताह सामाजिक क्षेत्र में आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी व्यक्ति से आपका विवाद हो सकता है। इस कारण वाणी पर संयम रखें और कुछ बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आप बड़ी समस्या में उलझ सकते हैं। आप किसी विशेष कार्य के उद्देश्य से बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। इस सप्ताह किसी विशेष मित्र से आपको बड़ी सहायता मिल सकती है।

तुला साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको लंबी यात्रा आदि पर जाते समय वाहन का उपयोग संभलकर करना चाहिए। बड़ी दुर्घटना का योग बन सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसका कारण किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना होगा। इस सप्ताह आंख मूंदकर कोई भी कार्य न करें नहीं तो बड़े नुकसान का शिकार आप हो सकते हैं। परिवार में किसी पुराने विवाद के चलते मनमुटाव बढ़ सकता है। पत्नी और बच्चों का परिवार में किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। जिस कारण आपको स्थान परिवर्तन करने के लिए मजबूर होना होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (Scorpio Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अत्यधिक परिश्रम भरा रहेगा। आपको अपने कार्य को करने के लिए दूसरों का सहयोग लेना पड़ सकता है। इस सप्ताह परिवार में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा। घर में माहौल अच्छा रहेगा। पत्नी और बच्चों के लिए आप कुछ खरीदारी कर सकते हैं। घर में मेहमानों का आना लगा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में किसी व्यक्ति से बड़ा विवाद हो सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का बना बनाया प्रोग्राम इस सप्ताह कैंसिल हो सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक मतभेद हो सकता है।

धनु साप्ताहिक राशिफल ( Sagittarius Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बन सकती है। इस सप्ताह घर-परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। साथ ही मेहमानों का आना-जाना इस सप्ताह लगा रहेगा। जिस कारण घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ इस सप्ताह अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमना, सैर सपाटा करना इत्यादि इस सप्ताह आप परिवार के साथ कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ यह सप्ताह आपका अच्छा रहने वाला है। परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी व सामाजिक अथवा राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आगामी सफलता का मार्ग खुलेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल (Capricorn Weekly Horoscope)

यह सप्ताह है आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। साथ ही किसी महत्वपूर्ण कार्य की योजना बन सकती है। इस सप्ताह घर परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन का योग बन सकता है। घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा, जिस कारण घर में माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतने वाला है। साथ ही पत्नी और बच्चों के साथ यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में कद बढ़ेगा।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल (Aquarius Weekly Horoscope)

इस सप्ताह कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले काफी सोच-विचार कर लेना ही ठीक रहेगा, नहीं तो आपके लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस सप्ताह परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आपके व्यवहार के कारण आपकी पत्नी और बच्चे आपसे परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। जिस कारण मन अशांत और दुखी रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन साप्ताहिक राशिफल (Pisces Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। साथ ही परिवार में रिश्ते आदि की बात हो सकती है, जिससे घर में आगामी समय में खुशियां आती दिखाई पड़ेगी। परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग इस सप्ताह आपको मिलने वाला है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको विजय मिलेगी। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन  है। जिस कारण परिवार में माहौल शानदार दिखाई पड़े

ज्योतिषाचार्य
डॉ अनीता पाराशर