• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


प्रयागराज में यूपी ATS ने 50 हजार के इनामी जाली नोट तस्कर सुभाष मंडल को किया गिरफ्तार

Updated : Fri, 28 Jul 2023 04:34 PM

जाली नोट की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सुभाष मंडल को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुभाष 50 हजार रुपये का इनामी है। एटीएस टीम ने उसे वाराणसी के रोहनिया इलाके से गिरफ्तार करने के बाद नैनी थाना में बंद किया है। सुभाष बंगाल के मालदा जनपद का मूल निवासी है। पाकिस्तान में छपे नोटों की सप्लाई प्रयागराज में करता था। इसके खिलाफ प्रयागराज में चार मुकदमे दर्ज हैं।