IND vs AUS WTC Final Day 2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर- 151/5
Updated : Thu, 08 Jun 2023 05:23 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच लंदन के द ओवल में डब्ल्यूटीसी फाइनल (WTC Final 2023) के दूसरे दिन का खेल हो रहा है। दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। रहाणे (29) और केएस भरत (5) नाबाद लौटे।
भारत की पारी
ऑस्ट्रेलिया के ऑल आउट होने के बाद भारत ने खराब शुरुआत की। कप्तान रोहित शर्मा 15 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। वहीं, बोलैंड ने शुभमन गिल (13) को क्लीन बोल्ड कर भारत को दूसरा झटका दिया।
चेतेश्वर पुजारा और कोहली 14-14 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रहाणे और जडेजा के बीच 100 गेंद पर 71 रन की साझेदारी हुई। जडेजा ने तेज खेलते हुए 51 गेंद पर 48 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
वहीं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन की अपनी पारी 327/3 से आगे बढ़ाई और 469 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरे दिन के खेल के पहले सत्र में भारत ने वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिराए। ट्रैविस हेड (163) और स्मिथ (121) शतक बनाने के बाद पवेलियन लौटे। दोनों के आउट होने के बाद एलेक्स कैरी ने तेजी के बल्लेबाजी करते हुए 48 रन की पारी खेली। दूसरे सत्र में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 469 रन पर रोक दिया। सिराज ने चार विकेट चटकाए।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन स्टंप्स तक 85 ओवर में 3 विकेट खोकर 327 रन बनाए थे।ट्रेविस हेड (146*) और स्टीव स्मिथ (95*) क्रीज पर नाबाद लौटे थे। दूसरे दिन हेड और स्मिथ के बीच नाबाद 251 रन की साझेदारी हुई थी।