• Home
  • Wed, 12-Mar-2025

Breaking News


वित्त वर्ष 23 में 1 करोड़ से ज्यादा लोग बने EPFO के सदस्य, युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा

Updated : Sat, 20 May 2023 05:10 PM

रिटायरमेंट फंड बॉडी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मार्च में 13.4 लाख सदस्यों को जोड़ा है। पेरोल डेटा ने आज डेटा को जारी करते हुए बताया की ईपीएफओ ने 2022-23 में ईपीएफओ के कुल सदस्य 1.39 करोड़ हो गए हैं।

ईपीएफओ से जुड़े 7 लाख ज्यादा नए सदस्य

पेरोल डेटा के मुताबिक ईपीएफओ ने 2021-22 में नेट बेसिस पर कुल 1.22 करोड़ सदस्य जोड़े थे। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च महीने के दौरान जोड़े गए 13.40 लाख सदस्यों में से लगभग 7.58 लाख नए सदस्य हैं जो पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा की वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान, ईपीएफओ द्वारा लगभग 1.39 करोड़ सदस्य जुड़े जो पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 13.22 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष ईपीएफओ ने लगभग 1.22 करोड़ सदस्य जोड़े थे।

नए सदस्य में युवाओं की संख्या ज्यादा

नए शामिल हुए सदस्यों में, उच्चतम नामांकन 18-21 वर्ष के आयु वर्ग में 2.35 लाख सदस्यों के साथ पंजीकृत है, इसके बाद 22-25 वर्ष के आयु समूह में 1.94 लाख सदस्य हैं।

कुल नए सदस्यों में 18-25 वर्ष के आयु समूह 56.60 प्रतिशत हैं। पेरोल डेटा की यह आयु-वार तुलना यह बताती है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य पहली बार नौकरी करने वाले हैं।

10 लाख लोग दोबारा ईपीएफओ से जुड़े

पेरोल डेटा के मुताबिक लगभग 10.09 लाख सदस्य ईपीएफओ सदस्यता से फिर से जुड़ गए हैं। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के तहत कवर किए गए प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल हो गए और अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा का विस्तार हुआ।