UP Nagar Nikay Chunav: यूपी की 17 नगर निगम की जनता ने इनको चुना अपना महापौर
Updated : Sat, 13 May 2023 05:27 PM

उत्तर प्रदेश नगर पंचायत का चुनाव काफी लंबे इंतजार के बाद आज संपन्न हो गया। प्रदेश की छोटी सरकार को चुनने के लिए दो चरणों में मतदान आयोजित किया गया, जिसका परिणाम आज आ चुका है। इसके साथ ही राज्य के नगर निगमों को नए महापौर मिल गए। भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों पर एकतरफा जीत हासिल की है। साथ ही अन्य निकायों को नया अध्यक्ष भी मिल गया है। आइए जानते हैं प्रदेश के 17 नगर निगमों के नए महापौरों के बारे में-
नगर निगम | निर्वाचित प्रत्याशी | मिले वोट | शैक्षिक योग्यता |
अयोध्या | गिरीश पति त्रिपाठी | 77494 | परास्नातक |
अलीगढ़ | प्रशांत सिंघल | 193889 | स्नातक |
आगरा | हेमलता दिवाकर | 267925 | स्नातक |
कानपुर नगर | प्रमिला पाण्डेय | 440353 | इंटर |
गाजियाबाद | सुनीता दयाल | 350905 | स्नातक |
गोरखपुर | डा0 मंगलेश श्रीवास्तव | 180629 | परास्नातक |
झांसी | बिहारी लाल आर्य | 123503 | स्नातक |
प्रयागराज | उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी | 235675 | स्नातक |
फिरोज़ाबाद | कामिनी राठौर | 101416 | परास्नातक |
बरेली | डा0 उमेश गौतम | 167385 | स्नातक |
मथुरा | विनोद कुमार अग्रवाल | 145720 | परास्नातक |
मेरठ | हरिकांत अहलूवालिया | 235953 | स्नातक |
मुरादाबाद | विनोद अग्रवाल | 121475 | इंटर |
लखनऊ | सुषमा खर्कवाल | 502660 | स्नातक |
वाराणसी | अशोक कुमार तिवारी | - | स्नातक |
शाहजहांपुर | अर्चना सिंह | 80762 | परास्नातक |
सहारनपुर | अजय कुमार | 154879 | परास्नातक |